logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: पगडंडी पर फैला कीचड,किसान परेशान


भंडारा: दिघोरी/मोठी में खेत परिसर को जाने वाली पगडंडी सड़क पर एक मकान निर्माणाधीन है. मकान मालिक की लापरवाही के कारण पगडंडी मार्ग पर कीचड़ फैल गया है.इस वजह से किसानों के सामने एक गंभीर सवाल खड़ा हो गया है कि खेत की उपज को खेत से कैसे निकालें. पगडंडी मार्ग प्राचीन काल का है, यह पगडंडी मार्ग पलासगांव का पुराना यातायात था.इस रोड के दोनों ओर करीब पांच सौ एकड़ में फसल लगी है. इस कारण पगडंडी से सैकड़ों किसानों का आना-जाना लगा रहता है.

ट्रैक्टर और हार्वेस्टर किसी खेत को ले जाने का यह एकमात्र रास्ता उपलब्ध है.किसानों के धान की कूटाई हो चुकी है, लेकिन सड़क पर कीचड़ होने के कारण किसान धान की फसल नहीं निकाल पाए.गिनती में किसान भले ही बहुत हैं, लेकिन इस मकान मालिक ने जानबूझकर सड़क पर कीचड़ कर सैकड़ों किसानों को संकट में डाल दिया है.

खुद ही शिकायत कर दी 

किसानों के बड़े वाहनों को इस पगडंडी रोड से गुजरने से रोकने के लिए इस मकान मालिक ने सड़क के किनारे कंपाउंड बनाने का काम शुरू किया था. कुछ किसानों ने इस निर्माण को न करने की चेतावनी दी क्योंकि इससे परेशानी होगी.चर्चा है कि जमीन मालिक ने कुछ चुनिंदा किसानों के खिलाफ थाने में शिकायत कर दी है. जानकारी सामने आ रही है कि निर्माण कार्य किया जा रहा है. ऐसे में किसानों ने गैरजिम्मेदाराना तरीके से काम कर किसानों के काम में बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.