logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: धान बह जाने के मामले में पटवारी निलंबित


भंडारा: तुमसर तहसील के पिपरा में धान के 51,000 बोरे बह जाने का मामला पिछले दिनो काफी चर्चा में रहा.इस मामले में कलेक्टर के आदेश पर सहायक कलेक्टर एवं तुमसर की उपविभागिय अधिकारी बी. वैष्णवी ने जांच की. जांच में स्पष्ट हुआ कि पटवारी ने गलत पंचनामा प्रस्तुत किया. बारिश नहीं होने के बावजूद धान के बोरे बह जाने की जानकारी दी गई.पटवारी क्षीरसागर को निलंबित कर दिया गया है. 

दिलचस्प बात यह है कि इस मामले में गैरजिम्मेदार वरिष्ठ अधिकारियों की सूची लंबी होने की जानकारी है. लेकिन सारा दोष कनिष्ठ कर्मचारी के कंधे पर डाल कर बड़ी मछली को बचाने का प्रयास किया जा रहा है.तुमसर तहसील के पिपरा में संत रविदास पिछड़ा वर्ग सुशिक्षित बेरोजगार संगठन के धान केंद्र से 51 हजार बोरे धान के बारे में कहा गया था कि 10 अगस्त को बाढ़ नहीं आई थी. यह प्रकार विशुद्ध रूप से मनगढ़ंत है और यह केवल अनुदान हडपने के लिए रचा गया प्रयास है.