logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: चोरी का आरोप लगते की मारपीट, पुलिस ने FIR दर्ज करने से किया इनकार; व्यक्ति ने की आत्महत्या


भंडारा: जिले से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां पेट्रोल पंप मालिक ने मैनजर के नौकरी छोड़ने पर उसके ऊपर पैसे की हेरफर करने का आरोप लगते हुए जमकर पिटाई की। वहीं जब पीड़ित ने इसकी शिकायत लाखनी पुलिस थाने में करने का प्रयास किया तो पुलिस ने मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया। इससे आहत पीड़ित ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शेषराव पंचबुद्धे (38) के रूप में की गई है।

पंचबुद्धे डेढ़ साल से अर्चना पेट्रोल पंप पर मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। लेकिन चूंकि उन्हें वेतन नहीं मिल रहा था, शेष राव ने दूसरी नौकरी की तलाश की और पेट्रोल पंप पर नौकरी छोड़ दी। हालांकि पेट्रोल पंप मालिक अपने काम पर आने की जिद कर रहा था। हालांकि, शेषराव नहीं गए। फिर 20 मई को पेट्रोल पंप मालिक ने हिसाब-किताब देने का  बहाना बनाकर बुलाया।

जैसे ही शेषराव वहां पहुंचे तो पेट्रोल पंप मालिक, उसकी पत्नी ने हिसाब में हेरफेर करने का आरोप लगाया। इसी के साथ पेट्रोल पंप मालिक की पत्नी ने छेड़छाड़ के मामले में फंसाने की धमकी दी। इसलिए जब शेषा राव खुद पेट्रोल पंप मालिक पति-पत्नी के खिलाफ शिकायत करने लाखनी थाने गए तो पुलिस ने उनकी शिकायत नहीं ली बल्कि उन्हें बंद करने की धमकी दी।

इससे आहत शेषराव ने दूसरे दिन जहर खा लिया। परिजनों की आभास होते ही उन्हें भंडारा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो दिन के इलाज के बाद, शेषराव पंचबुद्धे की मृत्यु हो गई। इस दौरान पंचबुद्धे ने एक नोट भी छोड़ा। जिसमें उन्होंने आत्महत्या करने के लिए पेट्रोल पंप के मालिक, उसकी पत्नी और पीआई को जिम्मेदार बताया।

आत्महत्या नोट के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ करधा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं इस मामले पर  जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि वे लाखनी थाने के सीसीटीवी फुटेज की जांच करेंगे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।