logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: चोरी, सेंधमारी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने पुलिस ने प्रभावी रणनीति बनाई है- मतानी


पवनी: पुलिस ने चोरी एवं सेंधमारी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी रणनीति तैयार की है. ताकि लोग दिवाली जैसे त्योहार का आनंद उठा सकें. जिला पुलिस अधीक्षक लोहित मतानी ने कोंढा में शांति बैठक में नागरिकों से इस कार्य में पुलिस का सहयोग करने की अपील की. पुलिस थाना अड्याल ने कोंढा के राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज चौक पर मोहल्ला सभा का आयोजन किया गया. 

जिसमें मुख्य मार्गदर्शन के रूप में जिला पुलिस अधीक्षक लोहित मतानी उपस्थित थे. इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष गंगाधर जिभकाटे,पं.स. सभापति डा. नूतन कुर्झेकर, उपविभागीय पोलीस अधिकारी रीना जनबंधू, थानेदार सुधीर बोरकुटे, सरपंच जितेंद्र लिचडे, ज्ञानदेव कुर्झेकर, प्रा.चरणदास बावणे आदि उपस्थित थे. 

जिला पुलिस अधीक्षक लोहित मतानी ने कहा कि पुलिस ने जिले में जुआ, अवैध शराब एवं अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया है. दिवाली जैसे त्योहारों के दौरान चोरों की नजर नकदी और गहनों पर रहती है. इसके लिए पुलिस ने गश्त बढा दी है. यदि आप अपने क्षेत्र में कोई अजनबी व्यक्ति देखते है तो इसकी सूचना पुलिस स्टेशन को दें. या 112 पर कॉल करें. तत्काल कार्रवाई की जाएगी. अगर आप दिवाली जैसे त्योहार के दौरान बाहर जाना चाहते है तो उन्होंने आपसे अपने सोने के गहने और नकदी बैंक में रखने का आग्रह किया. साथ ही अगर आप घर पर नहीं है तो आपको पुलिस स्टेशन को सूचित करना चाहिए. 

इस अवसर पर उपविभागीय पुलिस पदाधिकारी रीना जनबंधु, पंचायत समिति सभापति नूतन कुर्झेकर ने भी मार्गदर्शन किया. प्रासविक सरपंच जितेंद्र लिचडे ने किया. संचालन एवं आभार सुधीर मकाडे ने माना. पुलिस पटेल वैशाली जिभकाटे, ग्राम पंचायत सदस्य अमित जिभकाटे, संजय कुर्झेकर, चूडामन वैद्य, बबीता माकडे, शीला जिभकाटे, गौतम टेंभूर्णे, तंमुस अध्यक्ष राकेश मोहरकर, ग्रामीण बडी संख्या में उपस्थित थे.