logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, 7 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज


लाखांदूर: दोपहर के दौरान स्थानीय खेत क्षेत्र में जुआ अड्डे पर अवैध रूप से पैसों के हार जीत की बाजी लगाई जाने की गुप्त जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके आधार पर पुलिस ने जुआ अड्डे पर छापा मारकर कुल 7 आरोपियों को जुआ खेलते रंगेहाथ पकड़ते हुए पुलिस में मामला दर्ज कर कुल 26,950 रुपयों का माल जब्त किया है। उक्त कार्रवाई लाखांदूर पुलिस ने 27 मई को दोपहर 4 बजे के दौरान तहसील के धोलसर खेत क्षेत्र में की गई है। 

इस कार्रवाई के तहत तहसील के विरली (बू) निवासी किशोर जागेश्वर कोरे (32), शंकर नत्थु चुटे (47),  विशाल श्रीधर महावाडे (35), तई (बू) निवासी छगन दौलत कठाणे (30), अरविंद प्रभु फुंडे (30), सोनेगांव/पेंढरी निवासी सुरेश रघुनाथ किरमिरे (39) व पाचगांव निवासी स्वप्नील दुर्योधन खांडेकर (24) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना के दिन दोपहर के दौरान घटना के आरोपी अवैध रूप से खेत क्षेत्र में जुआ खेलने की गुप्त जानकारी लाखांदुर पुलिस को दी गई। उक्त जानकारी के आधार पर थानेदार रमाकांत कोकाटे के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक संदीपकुमार ताराम, पुलिस नाईक सुभाष शहारे, प्रमोद टेकाम, पुलिस अंमलदार राहुल गायधने, निलेश चव्हाण, विशाल मुलगीर सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने घटनास्थल पहुंचकर कुल 7 आरोपियों को जुआ खेलते रंगेहाथ पकड़ा। इस दौरान पुलिस ने कुल 7 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए कुल 26,950 रुपयों का माल जब्त किया है। इस मामले की आगे की जांच थानेदार रमाकांत कोकाटे के मार्गदर्शन में शुरू की गई है।