logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: भाजपा खेमे में शिंदे गुट के विधायक नरेंद्र भोंडेकर, गले में डाले दिखे दुपट्टा


भंडारा: एकनाथ शिंदे के साथ बगावत करने वाले नरेंद्र भोंडेकर क्या भाजपा में शामिल हो गए हैं। ऐसी चर्चा राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा शुरू हो गई है। सोमवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भोंडेकर बीजेपी का दुपट्टा पहनकर शामिल हुए हैं। इससे दबी आवाज में चर्चा शुरू हो गई है कि क्या भंडारा के साथ शिंदे गुट के विधायक भाजपा में शामिल होने लगे हैं।

 शहर के लक्ष्मी सभागार में भाजपा सांसद सुनील मेंढे के तीन साल के विकास कार्य और पांच साल के विकास कार्य की कार्य पुस्तिका का विमोचन किया। इस समय, भंडारा के निर्दलीय विधायक और मुख्यमंत्री शिंदे के कट्टर समर्थक नरेंद्र भोंडेकर ने हॉल में प्रवेश किया और मंच पर मौजूद देवेंद्र फडणवीस को प्रणाम किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया। इसी दौरान भोंडेकर ने भी बीजेपी का दुपट्टा अपने गले में डाल लिया। विधायक भोंडेकर के गले में भाजपा का दुपट्टा देखकर कई लोगों की भौंहें तन गईं।

मुख्यमंत्री शिंदे के कट्टर समर्थक

भोंडेकर को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कट्टर समर्थक के रूप में जाना जाता है। जब शिंदे ने बगावत की तो भोंडेकर भी उनके साथ हो लिए। वह सूरत से लेकर गुवाहाटी तक शिंदे के साथ रहे। वहीं दशहरा के मौके पर आयोजित रैली में भंडारा सहित पूर्व विदर्भ का प्रभार भी मुख्यमंत्री ने उन्हें दिया हुआ है। 

फडणवीस की जमकर तारीफ

नरेंद्र भोंडेकर जब बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुए तो हर कोई हैरान रह गया। भोंडेकर ने अपने छोटे से भाषण में देवेंद्र फडणवीस की तुलना एक बाघ से की। उन्होंने यह भी कहा कि फडणवीस में देश का नेतृत्व करने की क्षमता है और मैं उन्हें अपने जीवन में एक आदर्श मानता हूं।