logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Bhandara

Bhandara: पानी के लिए 'शोले' स्टाइल आंदोलन; जलकुंभ पर चढ़ीं खैरलांजी की महिलाएं, लगाया भ्रष्टाचार का आरोप


भंडारा: महाराष्ट्र के भंडारा जिले से जल संकट और प्रशासन की लापरवाही की एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। साकोली तहसील के खैरलांजी गांव में भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत से परेशान दर्जनों महिलाओं ने 'वीरूगिरी' (पानी की टंकी पर चढ़कर) करते हुए अनोखा प्रदर्शन किया।

2 साल से प्यासी है टंकी, 5 बार फेल हुआ बोरवेल
ग्रामीणों का आरोप है कि सार्वजनिक निर्माण विभाग (Zilla Parishad) द्वारा दो साल पहले स्कूल परिसर में 40 फीट ऊंची पानी की टंकी बनाई गई थी। हैरानी की बात यह है कि इस टंकी के लिए 5 बार बोरवेल खोदा गया, लेकिन हर बार वह विफल रहा। ग्रामीणों ने सीधा आरोप लगाया है कि इस निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार हुआ है, जिसके कारण करोड़ों खर्च होने के बाद भी गांव की प्यास नहीं बुझ सकी।

बिना सुरक्षा घेरे के 40 फीट ऊपर चढ़ीं महिलाएं
टंकी पर कोई सुरक्षा दीवार या जाली न होने के बावजूद, अपनी जान जोखिम में डालकर महिलाएं हाथों में विरोध की तख्तियां लेकर ऊपर चढ़ गईं। चिलचिलाती धूप और पानी की बूंद-बूंद को तरसती महिलाओं का यह उग्र रूप देखकर प्रशासन में हड़कंप मच गया।

पुलिस और सरपंच के आश्वासन के बाद उतरीं नीचे
घटना की सूचना मिलते ही साकोली पुलिस और गांव की सरपंच पूजा देशमुख मौके पर पहुंचीं। प्रदर्शनकारी महिलाओं को काफी देर तक समझाया गया। सरपंच और पुलिस प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द वैकल्पिक पानी की व्यवस्था करने के लिखित भरोसे के बाद महिलाओं को सुरक्षित नीचे उतारा गया।