logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Bhandara

Bhandara: लाखनी तहसील में पागल कुत्ते का आतंक, घर में घुसकर लोगों पर हमला; वृद्ध महिला और छात्र भी घायल


भंडारा: भंडारा जिले के लाखनी तहसील के कवडशी खैरी गांव में पागल कुत्ते का आतंक देखने को मिला है। कुत्ते ने अलग-अलग घरों में घुसकर छह लोगों को काट लिया, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, भंडारा जिले के लाखनी तहसील के कवडशी खैरी और जेवनाळा क्षेत्र में एक पागल कुत्ते ने अचानक लोगों पर हमला कर दिया। कुत्ता सीधे घरों में घुस गया और कई नागरिकों को काट लिया। इस हमले में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में एक वृद्ध महिला और स्कूली छात्र भी शामिल हैं।

घायलों को पहले पालांदूर ग्रामीण अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, इसके बाद उन्हें जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हमला करने वाला कुत्ता अभी भी खुले में घूम रहा है, जिससे गांव में दहशत का माहौल है। ग्राम पंचायत प्रशासन सतर्क हो गया है और उपसरपंच प्रमोद भुते गांव वालों के साथ मिलकर उस कुत्ते की तलाश कर रहे हैं।

ग्राम पंचायत ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पागल कुत्ते का जल्द से जल्द बंदोबस्त किया जाए, क्योंकि बताया जा रहा है कि यह कुत्ता पिछले कुछ दिनों से आसपास के गांवों में भी लोगों पर हमला कर रहा है।