logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: युवती को छेडछाड युवक को पडी महंगी, हुई सामुहिक पिटाई


मोहाडी: मन्नत पूरी करने के लिए आई युवती के साथ छेड़खानी की घटना हुई।इस घटना के बाद छेड़खानी करने वाले युवक की तबीयत से धुलाई की गई.यह घटना वायरल होने से पूरे परिसर में चर्चा शुरू हो गई है.यह  घटना मोहाड़ी बस स्टैंड पर 26 फरवरी को सुबह 10 बजे के दौरान हुई.

बाहरी जिले से एक परिवार मन्नतें पूरी करने के लिए मोहाड़ी के चंदूबाबा परिसर में कारूजी महाराज मंदिर आया था.कुछ देर सुस्ताने के लिए वे लोग एक चाय की टपरी पर बैठे थे। इसी समय उस परिवार की एक युवती सामने बस अड्डे पर लघुशंका के लिए  गई।तभी एक युवक युवती के पीछे-पीछे चला गया।युवती लघुशंका कर रही थी तब युवक उसके पीछे खड़ा हो गया और छेड़खानी करने लगा।युवती रोती हुई अपने परिजनों के पास आ गई। 

उसने अपने साथ घटी आपबीती की जानकारी परिजनों को दी।इस दौरान वहां मौजूद युवक आनन-फानन में बस अड्डे पर आ गए। छेड़खानी कर रहा युवक पकड़ लिया गया।उसकी पंचायती पिटाई कर दी गई। चर्चा है कि यह युवक इससे पहले भी ऐसी हरकत कर चुका है.

बस अडडे पर छेडखानी आम बात

मोहाड़ी का बस अड्डा लड़कियों के लिए अब सुरक्षित नहीं रह गया है।औद्योगिक संस्थान, कॉलेज के छात्र, स्कूली लड़कियां इस बस अड्डे पर गांव जाने के लिए आते हैं।उस वक्त उन्हें टारगेट किया जाता है।इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले लड़के बस अड्डे के आसपास घूम रहे होते हैं। साथ ही वे इक्का दुक्का लड़कियों को देखकर उनकी खिचाई करते रहते है।हालांकि,बदनामी के डर से लड़कियां चुप रहना ही पसंद करती हैं। इसी का नतीजा आज देखने को मिला है।वह वीडियो सुबह से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.