logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: जंगली हाथियों को देखने जाना युवक को पड़ा भारी, हुआ कुछ ऐसा की जान पर बन आई


भंडारा: लखनदुर तहसील में घुसे हाथियों को देखने के लिए एक युवक को दोपहिया वाहन से जाना महंगा पड़ गया। हाथियों के झुंड ने युवक को देखकर उस पर हमला कर दिया। इस दौरान युवक ने भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई। झुंड में शामिल एक हाथी ने बाइक को फुटबाल की तरह फेंक कर पैरों तले रौंद डाला। घटना लखनदुर तहसील के इंदोरा से मेढ़ा मार्ग पर गुरुवार सुबह करीब सात बजे हुई। युवक का नाम सुरेश दिघोरे है। वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दो दिन पहले लखनदुर तहसील में जंगली हाथियों का झुंड घुस आया है। दहेगांव क्षेत्र में इस झुण्ड ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान कई घरों को बी ही नुकसान पहुंचाया। इसी बीच गुरुवार की सुबह सूचना हवा की तरह फैल गई कि हाथी लखनदुर तहसील में  इंदोरा से मेढ़ा मार्ग के बीच है। हाथियों को देखने के लिए काफी संख्या में लोग इस मार्ग पर पहुंचे। इसी दौरान सुरेश दिघोरे भी एक सहयोगी के साथ दोपहिया वाहन पर हाथियों को देखने गए थे। उस समय एक व्यक्ति ने सुरेश को बताया कि एक हाथी आया है। हाथियों के झुण्ड को अपनी तरफ आता देख सुरेश सड़क पर ही अपनी गाडी छोड़कर भाग गया।

 

लगातार मचा रहे उत्पात 

इस बीच लखनदुर तालुक में पिछले दो दिनों से हाथियों का उत्पात मचा हुआ है. 6 दिसंबर की रात दहेगांव (खान) स्थित गांव में घुसे और तीन घरों को तोड़ दिया। वन विभाग ने हाथियों के इस झुंड को जंगल में खदेड़ दिया। गुरुवार सुबह इंदौरा से मेंधा मार्ग पर झुंड देखा गया। फिलहाल बताया जा रहा है कि हाथियों का यह झुंड इंदौर के पास बेलबन में बना हुआ है। इस क्षेत्र में हाथियों को देखने के लिए काफी भीड़ रहती है। पुलिस विभाग ने अब इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और नागरिकों को हाथियों के झुंड से दूर रखने की कोशिश की जा रही है।