logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती के शिवनगांव में फिर भूकंप के झटके, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Akola: राजनीतिक पार्टियां नगर पालिका चुनावों के लिए बना रहीं मजबूत मोर्चा ⁕
  • ⁕ Wardha: तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रही छात्राओं को उड़ाया, एक छात्रा की हालत बेहद नाजुक ⁕
  • ⁕ राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का तंज, कहा - पृथ्वीराज चव्हाण दुनिया के सबसे महान भविष्यवक्ता ⁕
  • ⁕ विदर्भ में ठंड का असर बरकरार, नागपुर सहित अन्य जिलों में तापमान में गिरावट, गोंदिया 8.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा जिला ⁕
  • ⁕ Nagpur: UCN न्यूज़ की खबर का असर; सिंचाई विभाग की 5 एकड़ ज़मीन पर कब्ज़े का मामला, हरकत में प्रशासन ⁕
  • ⁕ Amravati: दिन दहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से दहला शहर, खोलापुरी गेट के सब्जी मंडी इलाके की घटना ⁕
  • ⁕ Gondia: अवैध रेत उत्खनन पर अब निर्णायक प्रहार, वैनगंगा नदी का होगा अंतरराज्यीय सीमांकन ⁕
  • ⁕ भाजपा कार्यालय में आज से उम्मीदवारों के साक्षात्कार शुरू, विधानसभा क्षेत्रवार प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ मनपा के बाद ZP–पंचायत समिति चुनाव जल्द जनवरी के अंतिम सप्ताह में मतदान की संभावना ⁕
Bhandara

Bhandara: बेमौसम बारिश से ख़ुरमा के बाग़ तबाह, बढ़ा फफूंद जनित रोगों का प्रकोप; किसान ने मुआवजा से की मांग


भंडारा: भंडारा ज़िले में बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों के साथ-साथ अब बाग़वानों की उम्मीदें भी मिट्टी में मिलती नज़र आ रही हैं। लगातार बारिश और फफूंद जनित रोगों के चलते ख़ुरमा की फसल बर्बादी के कगार पर है, जिससे युवा किसानों को भारी आर्थिक झटका लगा है।

भंडारा ज़िले के साकोली तालुका के लावारी गांव में युवा किसान अनिल किरनापुरे ने पारंपरिक धान की खेती के बजाय ख़ुरमा (जापानी फल) का बाग़ लगाकर खेती में नया प्रयोग किया था। इस साल बाग़ से पहली बार अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन पिछले हफ़्ते हुई बेमौसम बारिश और फफूंद जनित रोगों के प्रकोप ने पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया।

लगातार नमी और संक्रमण के कारण बाग़ में लगे फल सड़ने लगे हैं, जिससे उन्हें बाजार में बेचना मुश्किल हो गया है। किसान अनिल किरनापुरे ने बताया कि इस नुकसान से युवा किसानों का मनोबल टूट रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बाग़ों का सर्वे कर नुकसान का आकलन किया जाए और किसानों को कम से कम 50 हज़ार रुपये प्रति बाग़ तथा 2 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की सहायता राशि दी जाए।