logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Bhandara

Bhandara: लाखनी में सड़क चौड़ीकरण को लेकर विवाद गहराया, नाना पटोले ने पुलिस और कंपनी अधिकारियों को फोन पर लगाई फटकार


भंडारा: भंडारा जिले के लाखनी तहसील में राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण कार्य को लेकर किसानों और निर्माण कंपनी के बीच विवाद गहराता जा रहा है। किसानों की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस नेता नाना पटोले ने मामले में हस्तक्षेप किया और पुलिस अधिकारियों व कंपनी प्रतिनिधियों को कठोर शब्दों में फटकार लगाई।

लाखनी में राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण का कार्य सीमा कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि सड़क की खुदाई से निकली मिट्टी उनके खेतों में फेंकी जा रही है, जिससे उनकी फसलें और जमीन दोनों को नुकसान हो रहा है। किसानों ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

स्थिति गंभीर होती देख किसानों ने क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस नेता नाना पटोले से संपर्क किया। पटोले ने मामले की जानकारी मिलते ही संबंधित पुलिस अधिकारियों और कंपनी के जिम्मेदार कर्मचारियों से फोन पर सख्त लहजे में बात की। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर किसानों की समस्या का त्वरित समाधान नहीं किया गया, तो वे कंपनी का सारा सामान जब्त कर नीलाम कर देंगे। 

देखें वीडियो: