logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: बाघ के अवशेष बेचते दो तस्कर पकड़ाए, जाल बिछाकर वन विभाग ने कार्रवाई को दिया अंजाम


भंडारा: बाघ के शरीर के अवशेष बेचते दो तस्करों को वन विभाग के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। गुप्त जानकारी मिलने के बाद भंडार और नागपुर वन विभाग के जाल बिछाकर संयुक्त रूप से इस कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपियों की पहचान संजय पस्टोडे और राम ओइके के रूप में की गई। इस दौरान विभाग ने आरोपियों से 15 पंजे, तीन दांत और दस दांत सहित करीब पांच किलो हड्डियां और एक दोपहिया वाहन जब्त किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारी आरोपियों से ग्राहक बनकर बात कर रहे थे। बातचीत के बाद 19 नवंबर 2022 शनिवार को तय किया गया। इसके पहले ही नागपुर और भंडारा वन विभाग ने संयुक्त टीम बनाकर जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी आए विभाग ने उन्हें धार दबोचा।  आरोपियों पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

इस कार्रवाई में क्षेत्रीय वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक रंगनाथ नाइक, उप वन संरक्षक डॉ. भरत सिंह हाडा के मार्गदर्शन में भंडारा वन संरक्षक राहुल गवई, मंडल वन अधिकारी (सतर्कता) पी.जी. कोडापे, सहायक वन संरक्षक नरेंद्र चंदेवार, संदीप गिरी, साकेत शेंडे, वन परिक्षेत्र अधिकारी संजय मेंढे, पी.एम. वेड, फारेस्ट गार्ड तावले, पड़वल, जाधव, शेंडे ट्रैप में सफल रहे।