logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: निर्दलीय उम्मीदवार शिवचरण वाघमारे के खिलाफ मामला दर्ज, तुमसर पुलिस की कार्रवाई


भंडारा: राज्य में चुनाव के लिए प्रचार इस वक्त जोरों पर है. इसमें बदले राजनीतिक समीकरण के कारण तुमसर मोहाड़ी का विधानसभा पर फोकस महसूस किया जा रहा है। इसमें वोटरों की सतर्कता का एक जबरदस्त उदाहरण सामने आया है।

तुमसर पुलिस ने एक निर्दलीय उम्मीदवार शिवचरण वाघमारे के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसका नाम एनसीपी शरदचंद्र पवार पार्टी के उम्मीदवार चरण वाघमारे से मिलता-जुलता है। आदर्श चुनाव संहिता का उल्लंघन कर चुनाव के निर्णय को प्रभावित करने का कृत्य भरारी टीम के संज्ञान में आया है।

ये बात सामने आई है कि इस निर्दलीय प्रत्याशी ने चुनाव पोस्टर को बड़े होशियारी से बदलकर करके मतदाताओं को गुमराह करने का प्रयास किया है। इसके चलते तुमसर पुलिस ने रविवार शहर में इस प्रत्याशी के विवादित पोस्टर के साथ प्रचार कर रहे ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है और प्रत्याशी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।