logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

धान खरीदी केंद्र में 8 करोड़ से अधिक के भ्रस्टाचार का मामला आया सामने


भंडारा: जिले की तुमसर तहसील के येरली में धान ख़रीदी केंद्र में बनावटी दस्तावेज़ के आधार पर सरकार की दिशाभूल की गई.और 8 करोड़ 56 लाख 94 हजार रूपए का भ्रस्टाचार किया गया.यह खुलासा होने के जिले में सनसनी फ़ैल गयी है और एक बार फिर सरकारी धान ख़रीदी पर प्रश्नचिन्ह निर्माण हुआ है.इस मामले में संस्था के अध्यक्ष के ही साथ कुल 10 लोगों पर मामला दर्ज हुआ है.गुरुवार शाम प्राथमिक जाँच में बाद तुमसर पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है.संत रविदास मागासवर्गीय सुशिक्षित बेरोजगार सहकारी संस्था के येरली स्थित केंद्र को धान ख़रीदी केंद्र की मान्यता मिली थी.ख़रीब हंगामा सीजन 2021-22 में केंद्र द्वारा धान की ख़रीदी न करते हुए जाली दस्तावेज़ तैयार कर सरकार,किसान और पणन महासंघ के साथ धोखाधड़ी की गयी.जिला पणन अधिकारी भारतभूषण पाटील की शिकायत पर तुमसर पुलिस थाने में ममला दर्ज हुआ है.आरोप है की आरोपियों से मिलकर वर्ष 2019 से लेकर अब तक कुल 8 करोड़ 56 लाख 94 हजार 257 रूपए की जालसाज़ी की गयी.इस मामले में संत रविदास मागासवर्गीय सुशिक्षित बेरोजगार सहकारी संस्था के अध्यक्ष नितीन शालिक भोंडेकर, उपाध्यक्ष संदीप प्रकाश भोंडेकर, संचालक शैलेश राजकुमार तांडेकर, सुनील बसुदास तुरकाने, अजय सदानंद कनोजे, विनोद कुमार प्रेमदास झाडे, अभय प्रकाश रोडगे, अश्विन अजय भोंडेकर, रवी मोतीलाल नरसुरे, ग्रेडर अतुल प्रकाश चौबे को आरोपी बनाया गया है.