logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: क्लेरियन ड्रग निर्माण कारखाने से नाले में छोड़ा जा रहा रासायनिक पानी, नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़, फसलों को भी हो रहा नुकसान


भंडारा: भंडारा जिले की तुमसर तहसील के देव्हाडी में क्लेरियन ड्रग औषधि निर्मिति कारखाने से रासायनिक रूप से दूषित पानी नाले में बहाया जा रहा है। नाले का दूषित पानी खेतों और वैनगंगा नदी के तल में जाने से नागरिकों का स्वास्थ्य खतरे में है। इसके साथ ही फसलों को भी नुकसान हो रहा है।

इस दूषित पानी के नाले में बहने के चलते नागरिकों का स्वास्थ्य खतरे में है और किसानों की फसलें भी खराब हो रही हैं। स्थानीय किसानों ने कई बार कलेक्टर से इस बात की शिकायत भी की है। लेकिन किसानों की पीड़ा कोई नहीं सुन रहा। 

जिए या मरें, अब किसानों के सामने ऐसी गंभीर स्थिति पैदा हो गई है। किसानों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी कलेक्टर या पर्यावरण विभाग कंपनी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते हैं।