logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

जिले में पालकमंत्री आये थे या आतंकवादी ? पुरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया-नाना पटोले


भंडारा- राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बतौर जिले के पालकमंत्री जिला नियोजन समिति की बैठक लेने के लिए सोमवार को भंडारा पहुंचे। पालकमंत्री के इस दौरे को लेकर स्थानीय नेता और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने जोरदार हमला बोला। पटोले ने कहां की जिले में पालकमंत्री आये थे या कोई आतंकवादी? पटोले ने यह बात उपमुख्यमंत्री के इस दौरे के तरह किये गए सुरक्षा उपायों को लेकर कही.पटोले के मुताबिक फडणवीस के दौरे से पहले प्रशासन ने शहर में सब कुछ बंद करवा दिया। दुकानें  बंद कारवा दी गयी.,स्थिति मानों ऐसी थी की जिले में कोई आतंकवादी घुस आया हो.उन्होंने आरोप लगाया की सरकार के निर्देश पर यह सब कुछ किया गया.इससे पहले भी कई मंत्री और मुख्यमंत्री जिले में आये लेकिन ऐसी स्थिति कभी देखने को नहीं मिली। लोकतंत्र में मंत्री राजा नहीं होता राजा जनता ही होती है.पटोले के मुताबिक यह सब फडणवीस के दौरे को सुगम बनाने के लिए किया गया और इसके चलते आम जनता को तकलीफ उठाई पड़ी.