logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: जिले के 12 गांवों के किसानों को नहीं मिलता बांध से पानी, नेताओं की उदासीनता का नतीजा


भंडारा: भंडारा की महत्वाकांक्षी परियोजना मानी जाने वाली बावनथड़ी बांध से आसपास के किसानों को पानी नहीं मिल रहा है. नेता अक्सर इस बात को नजरअंदाज कर रहे हैं.

"बांध उषाला और कोरड घशाला" तुमसर तहसील में बांध के पास के 12 गांवों की स्थिति है। पिछले 15 साल से इन बारह गांवों को बावनथड़ी बांध से पानी नहीं मिल रहा है. कई बार विरोध प्रदर्शन भी हुए, लेकिन फिर भी इस बांध से किसानों को कोई फायदा नहीं हुआ.

60 किलोमीटर तक इस बांध का पानी किसानों को दिया जाता है, लेकिन आसपास के गांवों को इसका कोई फायदा नहीं मिलता. पानी के अभाव में हजारों एकड़ खेती में फसल नहीं हो पाती। राजनीतिक उदासीनता के कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है.

बावनथड़ी बांध के पास के इन बारह गांवों का मामला सभी राजनीतिक नेताओं को मालूम है. 2019 के चुनाव में प्रफुल्ल पटेल ने खुद वादा किया था. लेकिन वह वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ है. 

राष्ट्रवादी जन सम्मान यात्रा के दौरान भी मंच से पटेल ने आश्वासन दिया कि 12 गांवों की पानी की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा. हर चुनाव में किसानों को आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिलता। इसी के चलते यह 12 गांव मिलकर विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का फैसला लेने का निर्णय करने की बात कर रहे हैं.