logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: किटाडी मांगली वन क्षेत्र में किसानों को दो शावकों के साथ घूमते नजर आई बाघिन, इलाके में फैली दहशत


भंडारा: किटाडी मांगली के जंगली इलाके में किसानों ने एक धारीदार बाघिन और उसके दो शावकों को घूमते देखा. इससे इलाके में काफी दहशत फैल गई है. झील के किनारे बाघिन ने गाय का शिकार भी किया.

इस बाघिन की जानकारी वन विभाग को है. उसके दो शावक हैं. वह पिछले दस साल से कोका, रावणवाड़ी और किताड़ी, मांगली इलाकों में घूम रही है. आज तक उसने किसी भी इंसान को नुकसान नहीं पहुंचाया है. 

इससे पहले भी जंगली इलाके के नागरिकों ने उसे और उसके शावकों को कई बार देखा है. तजा घटनाक्रम में बाघिन ने गाय का शिकार किया. इसके कुछ देर बाद वह अपने शावकों को शिकार के पास ले आई.