logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

भंडारा जिले के भुयार गांव में भीषण हादसा , ट्रक की टक्कर से एक महिला की मृत्यु, 30 मजदूर घायल


भंडारा: भंडारा जिले के भुयार में एक भीषण हादसा हुआ है, जहां सोयाबीन की कटाई के लिए नागभीड़ से उमरेड की ओर जा रहे कृषि मजदूरों के वाहन को एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 30 कृषि मजदूर मामूली रूप से घायल हो गए, इस हादसे में  एक महिला की मृत्यु हो गई।

इस हादसे में घायल मजदूर डोंगरगांव, पेंढारी और नागभीड़ गांव के निवासी हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर घायलों को भंडारा जिले के भुयार और पवनी अस्पताल में भर्ती कराया।

स्थानीय प्रशासन ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। इस घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है, और स्थानीय लोगों ने मृतक महिला के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।