logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

भंडारा में महिलाओं पर लाठीचार्ज, नाना पटोले ने फडणवीस पर साधा निशाना, बोले - लाड़ली बहन नहीं करेगी माफ


भंडारा: जिले में श्रम आयुक्त विभाग की ओर से निर्माण मजदूरों को बक्से बांटे जा रहे हैं। इस बक्से में घरेलू सामग्री होने से निर्माण कार्य में लगे मजदूरों में होड़ लगी थी। सामग्री मिलने की खबर सुनने के बाद भंडारा शहर से सटे अग्रसेन भवन मंगल कार्यालय में सुबह से ही निर्माण कार्य करने वाले मजदूर एकत्र हो गये थे। लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा थी कि महिलाओं में धक्कामुक्की होने लगी। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस की ओर से हल्का लाठीचार्ज किया गया।

इस बीच यहां भगदड़ मच गई। जानकारी सामने आ रही है कि तीन से चार महिलाएं मामूली रूप से घायल हुई हैं। लेकिन पुलिस का कहना है कि कोई लाठीचार्ज नहीं हुआ। वहीं, अब इस घटना को लेकर विपक्ष महायुति सरकार पर निशाना साध रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले घटना का वीडियो साझा कर लिखा है कि महायुति सरकार को अब लाड़ली बहन माफ नहीं करेगी।

पटोले ने कहा, “भ्रष्ट महायुति सरकार गरीब महिलाओं का सम्मान करने के बजाय उनका मजाक उड़ा रही है। ये आपकी जेब का नहीं, जनता का पैसा है।” पटोले ने देवेंद्र फडणवीस से सवाल किया है कि “देवेंद्र फड़णवीस अगर आपका गृह मंत्रालय भीड़ को संभाल नहीं सकता और महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकता तो आपकी सरकार कार्यक्रमों के लिए भीड़ क्यों इकट्ठा करती है?”

पटोले ने आगे चेतवानी देते हुए कहा, “याद रखना, लाड़ली बहन अब तुम्हें माफ नहीं करेगी। आपका लाड़ली बहन का सोंग, अब महिलाओं को भी पता चल गया है, वे आपको सही समय पर आपकी सही जगह दिखाएंगी।”