logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: मोबाइल फोन में बातचीत के दौरान विधायक नाना पटोले को दी गाली, भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता, लाखनी में राजनीतिक माहौल गरमाया


भंडारा: राज्य में विधानसभा चुनाव के नतीजे हाल ही में सामने आए हैं. इसी बीच राष्ट्रवादी पार्टी के लाखनी के नगरसेवक धनु व्यास ने अपने मोबाइल फोन पर भाजपा जिला अध्यक्ष से बात करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और नवनिर्वाचित विधायक नाना पटोले को अपशब्द कहे, जिससे माहौल गरमा गया है. कांग्रेस के लाखनी तहसील अध्यक्ष योगराज झलके ने कार्यकर्ताओं के साथ लाखनी थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

लाखनी से पार्षद धनु व्यास ने शनिवार रात करीब पौने नौ बजे भाजपा जिलाध्यक्ष से उनके मोबाइल फोन पर संपर्क किया। इस दौरान पर पार्षद धनु व्यास ने चर्चा करते हुए कहा कि विधायक नाना पटोले को निर्वाचित होने पर बधाई दी जाये. बातचीत के दौरान नगरसेवक ने नाना पटोले के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग किया. इससे जिले सहित लाखनी के राजनीतिक हलके में हड़कंप मच गया.

इस घटना पर संज्ञान लेते हुए कांग्रेस तहसील अध्यक्ष योगराज झलके के मार्गदर्शन में 100 से अधिक असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. अब पुलिस क्या कार्रवाई करती है, लोगों का इस ओर ध्यान है.