logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: सगाई कार्यक्रम में खाना खाने के बाद 50 से अधिक लोग हुए विषबाधा का शिकार, जांभोरा गांव की घटना


भंडारा: जिले के जांभोरा गांव में सगाई कार्यक्रम में खाना खाने के बाद 50 से अधिक लोगों की तबियत बिगड़ गई। अस्पताल में भर्ती कराने पर पता चला कि सभी लोगों को विषबाधा हुई थी। पीड़ितों में से 44 लोगों का जिला सामान्य अस्पताल में इलाज चल रहा है।  

भंडारा जिले के जांभोरा गांव में  रहने वाले गहाणे परिवार की बेटी की सगाई थी। सगाई कार्यक्रम में आये मेहमानों के लिए खाना बना था। वर पक्ष के लोगों ने दोपहर में खाना खाया, कुछ ग्रामीणों ने शाम को खाना खाया। लेकिन खाना खाने के बाद जब ग्रामीण अपने घर आए तो उन्हें समस्या होने लगी। किसी को पेट दर्द तो कई को उलटी और दस्त हो रहा था।   

विषबाधा की वजह से 50 से अधिक लोगों की तबियत बिगड़ने पर उन्हें नजदीकी  अस्पताल में पहुंचाया गया, जिनमें से 44 लोगों को बेहतर इलाज के जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी की हालत स्थिर है।