logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

नाना पटोले का शिंदे-फडणवीस पर हमला, कहा- इस सरकार के आने के बाद बढ़े जातीय दंगे


भंडारा: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने राज्य में हुए धार्मिक तनाव को लिए शिंदे-फडणवीस सरकार को जिम्मेदार बताया है। बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए पटोले ने कहा, "राज्य में जब से यह सरकार आई है। राज्य में दंगे हो रहे हैं। रामनवमी पर संभाजीनगर में साम्प्रदायिक दंगे हुए, उसके पहले अमरावती में और अब अकोला में।" इसी के साथ पटोले ने कहा, यह सब राज्य सरकार की निष्क्रियता के कारण हो रहा है।

बुधवार को लखनदूर में गुरुदेव सेवा मंडल के संस्कार मेले में शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह खुद अकोला के दंगा प्रभावित इलाके का दौरा करेंगे। दंगे में मरने वालों के घर जा रहे हैं। वहां जाकर ही पता चलेगा कि क्या सच है और क्या झूठ और कारणों का विश्लेषण करने के बाद ही कुछ स्पष्ट कह सकते हैं।

सीट बटवारे के लिए समिति का गठन 

लोकसभा चुनाव के लिए महाविकास अघाड़ी में सीट बटवारे के सवाल पर जवाब देते हुए कहा, "हाल ही में महाविकास अघाड़ी की बैठक में सीट आवंटन का मुद्दा मुख्य मुद्दा रहा। लेकिन अभी तक सीट अलॉट नहीं हुई है। इसके लिए तीनों दलों की कमेटी निर्णय लेगी, महाविकास अघाड़ी डटकर मुकाबला करेगी और उसी के अनुसार हमारे अगले कदम उठाए जाएंगे।