logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

भंडारा जिले में रेड अलर्ट जारी; स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित, गोसेखुर्द बांध के खोले गए 21 गेट


भंडारा: मौसम विभाग ने भंडारा जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। पिछले दो दिनों से जिले में बारिश शुरू है। इस लगातार बारिश के चलते यहां जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। भारी बारिश के कारण जिले के सभी स्कूल और महाविद्यालयों को आज बंद रखने का आदेश दिया गया है। छात्र सुरक्षित रूप से घर पर हैं।

लगातार हो रही बारिश से पूरे कई जगह जलभराव हो गया है। सड़कें और राजमार्ग बंद होने से छात्रों के लिए समस्या पैदा हो गई है। इस कारण दो सप्ताह पहले आई बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न न हो छात्रों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े इसलिए जिले भर के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

फिलहाल, जिले भर में बूंदाबांदी जारी है। वहीं, वैनगंगा का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। इसके लिए गोसेखुर्द बांध के 33 में से 21 गेट खोल दिए गए हैं और इनसे पानी छोड़ा जा रहा है।