logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

भंडारा में पलटी स्कूल वैन, 10 छात्र घायल, सुरेवाड़ा में हुआ हादसा, कुंभकर्णी नींद सो रहा लोक निर्माण विभाग


भंडारा: कारधा से मांडवी तक छात्रों को ले जाने वाली एक स्कूल वैन पलट गई, जिससे 10 छात्र घायल हो गए। कारधा स्थित सावित्रीबाई फुले स्कूल से छुट्टियों के बाद छात्रों को घर छोड़ते समय, भंडारा जिले के सुरेवाड़ा में वैन पलट गई। 

गौरतलब है कि कारधा से करडी जाने वाली सड़क पिछले कई दिनों से टूटी हुई है। लोक निर्माण विभाग कुंभकर्णी नींद सो रहा है। इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएँ होती रहती हैं। एक मारुति वैन के चालक ने गड्ढे से बचने की कोशिश की, लेकिन चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सुरेवाड़ा में पुल से नीचे गिर गया, जिसमें लगभग 10 छात्र घायल हो गए। उन्हें तुरंत जिला सामान्य अस्पताल ले जाया गया।

आज यह दुर्घटना लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण हुई। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या निर्माण विभाग किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा है।