logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

श्रीकांत शिंदे ने उद्धव पर तंज, कहा- ढाई साल में ढाई दिन गए मुख्यमंत्री ने बनाया रिकॉर्ड 


भंडारा: राज्य के पर्यावरण मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने बड़ा दावा किया। मंत्री ने कहा कि, नई सरकार आने के बाद जब जांच की गई। इस दौरान मंत्रालय में भारी मात्रा में शराब की बोतलें मिली हैं। मंत्री के इस बयान पर शिंदे ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “सुधीर मुनगंटीवार प्रदेश के बड़े नेता हैं। अगर ऐसा होता है तो यह राज्य के लिए बड़ा दुर्भाग्य है। पिछले ढाई साल में मंत्रालय पूरी तरह से बंद हो गया था। ढाई साल की महाविकास अघाड़ी सरकार में मुख्यमंत्री सिर्फ ढाई दिन के लिए गए थे, जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है।”

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत और सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे आज भंडारा जिले के दौरे पर पहुंचे थे। विधायक नरेंद्र भोंडेकर के विधानसभा क्षेत्र पावनी में उपजिला अस्पताल व अंडरग्राउंड सीवरेज प्रोजेक्ट व 264 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। दिलचस्प बात यह है कि श्रीकांत शिंदे ने पहली बार भंडारा जिले का दौरा किया है। वि

शिंदे ने कहा, "सरकार महाराष्ट्र में अच्छा काम कर रही है। इसलिए विपक्षी दलों के नेताओं के पैरों तले रेत खिसक गई है। विपक्षी दलों के पास आलोचना और टिप्पणी करने के अलावा और कोई काम नहीं है। विरोधी बोल रहे हैं। उन्हें बोलने दीजिए, हम अपने काम से जवाब देंगे।"

सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले को लेकर सांसद ने कहा, "सरकार के पास पूर्ण बहुमत है। जब सुप्रीम कोर्ट का फैसला आएगा तो सही तरीके से हमारे पक्ष में आएगा। उम्मीद की जा रही है कि 16 विधायकों के महाभियोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला अगले कुछ दिनों में आ जाएगा।"