logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: एसटी निगम ने चुनाव के लिए की 134 बसों की व्यवस्था


भंडारा: जिले की तीन विधानसभाओं के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा. चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं. चुनाव विभाग की मांग के अनुसार, भंडारा एसटी निगम ने साकोली, तुमसर और भंडारा विधानसभाओं के लिए 134 बसें तैयार रखी हैं. इन वाहनों के माध्यम से चुनाव सामग्री मतदान केंद्र तक पहुंचायी जायेगी. 

भंडारा जिले में तीन विधानसभा क्षेत्र हैं. निर्वाचन विभाग ने इन विधानसभा क्षेत्रों के बूथों पर पुलिस और अधिकारियों को लाने-ले जाने के लिए लालपरी की मदद मांगी है.

वर्तमान में, तीन निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 216 बसें बुक की गई हैं। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 1167 मतदान केंद्र हैं और 1400 पुलिसकर्मी और 5236 चुनाव कर्मी तैनात किये गये हैं.  

देखें वीडियो: