logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: सरप्राइज देने के बहाने प्रेमी को बुलाया, आँख में पट्टी बांध चाकू से किया हमला


भंडारा: रिश्ते में कांटा बन रहा बॉयफ्रेंड को रास्ते से हटाने के लिए नाबालिग ने सरप्राइज देने के लिए बुलाया और अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसपर हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी 17 वर्षीय प्रेमिका और उसके साथी नीरज पडोले (24, मानेगांव बाजार) निवासी को गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रेमिका और नीरज का पिछले चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। छह महीने पहले आरोपी की पहचान पीड़ित गोकुल नामदेव वंजारी (22 , मौदा) से हुई। इसके बाद दोनों के प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। पिछले दिनों गोकुल ने आरोपी युवती को नीरज से बात नहीं करने और उसे छोड़ने को कहा। इस बात की जानकारी युवती ने अपने प्रेमी को देदी। रिश्ते में कांटा बनते गोकुल को दोनों ने रास्ते से हटने के निर्णय लिया। 

इसी को लेकर आरोपी प्रेमिका ने गोकुल को सरप्राइज देने के बहाने झिरी देवस्थान पर बुलाया। जैसे ही गोकुल वहां पहुंचा तो प्रेमिका ने कहा की मैं तुम्हारे लिए गिफ्ट लाइ हूँ, इसके लिए तुम अपनी आंखें बंद करो। पीड़ित के आँख बंद करते ही प्रेमिका ने पीछे कर दुपट्टे से हाथ बंधे और चाकू से सर के पीछे और कंधे पर हमला कर दिया। 

हमला होते ने युवक ने अपना हाथ छुड़ाया और बाजू के परिसर में चला गया। जहां उसने लोगों को उसपर हुए हमले की जानकारी दी। इसके बाद आननफानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 34 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।