logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

इंसानों के बीच हाथियों की मौजूदगी- दशहत,नुकसान और रोमांच 


भंडारा: पिछले कुछ दिनों से गोंदिया और गडचिरोली जिले में हाथियों का झुंड डेरा जमाये हुए था। इन हाथियों ने वन क्षेत्र से सटे ग्रामीण इलाके में काफी नुकसान भी पहुंचाया है। वन विभाग की टीम इन हाथियों के झुंड को गोदिया जिले के नवेगाव-नागझिरा वाघ प्रकल्प में लाने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन हाथियों का ये झुंड आगे बढ़ते-बढ़ते गोंदिया जिले की सीमा को पार करने के बाद भंडारा जिले में पहुँच गया है। कुछ दिनों तक ये हाथी गोंदिया जिले के जंगल में रुके थे.लेकिन उसके बाद जंगल के रास्ते हुए ये हाथियों भंडारा जिले के साकोली तहसील तक पहुँच गए। भंडारा जिले में कई साल के इंतजार के बाद हाथियों के झुंड के पहुंचने  से  वन्यजीव प्रेमियों के बीच  ख़ुशी का माहौल है.मगर ये हाथी जंगल से सटे गांव में नुकसान भी पहुंचा रहे है। वन अधिकारियों ने महलगांव, वडाड और शिपडी गांव के लोगों से हाथियों के झुंड के पास नहीं जाने की अपील की है. क्यूंकि इन हाथियों ने गोंदिया जिले में एक शख्स को जमीन पर ही पटक दिया था. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. वन अधिकारियों को डर है कि कहीं इस घटना की पुनरावृत्ति न हो जाए. इसलिए पहले ही लोगों को इनसे सचेत रहने की सलाह दी गई है। हाथियों का झुंड दिन में जंगल में रहता है और जबकि रात में इधर-उधर घूमता है। वन विभाग की टीम थर्मल ड्रोन के जरिए हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखे  हुए हैं। भंडारा के वन संरक्षक ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और वन अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।सकोली तालुका के सानगडी वनक्षेत्रात झाडगाव, केसलवाडा और सिलेगाव  के आस पास के इलाके में किसानों ने खरीफ फसल काटने के बाद रबी की बुआई की है. लेकिन अब इन हाथियों की वजह से किसानों को अपनी फसल बर्बाद होने की चिंता है।  हाथियों के झुंड ने धान की खेती के साथ-साथ गन्ने के खेतों को भी नुकसान पहुंचाया है। हालत यह है की कई जगह हाथियों से बचने के लिए नागरिक कई तरीकों को अपना रहे है एक जगह तो हाथियों को अपने पास पहुँचता देख खेत में काम कर रहे लोग मोबाईल टावर के ऊपर चढ़ गए.