logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

कर्जबाजारी से परेशान पुलिस सिपाही ने साहूकार पर धाक ज़माने के लिए चुराई रिवाल्वर और कारतूस


भंडारा- भंडारा में कर्जबाजारी से परेशान एक पुलिसकर्मी ने कुछ ऐसा कदम उठा लिया की वो खुद ही सलाखों के पीछे पहुंच गया.भंडारा न्यायालय के पुलिस गार्ड रूम में तैनात पुलिसकर्मी ने रिवाल्वर और 35 कारतूस चुरा लिए.गणेशपुर निवासी पुलिसकर्मी नीलेश खडसे ने यह कदम उस साहूकार पर धाक ज़माने के लिए किया था जिससे उसने कर्ज लिया था.इस मामले में भंडारा पुलिस थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिसकर्मी को गिरफ़्तार कर लिया गया.नीलेश भंडारा जिला व सत्र न्यायालय में भंडारण कक्ष पर तैनात था.घटना के दिन आरोपी नीलेश ड्यूटी पर तैनात रहने के दौरान गार्ड रूम में बैग लेकर गया और वहां पांच मिनट रुकने के बाद बैग के साथ बाहर निकला। इस दौरान उसने फौजदार सुनील सायम के नाम की रिवाल्वर और 9 एमएम के 35 कारतूस शनिवार को चुरा लिया। फौजदार सुनील सायम को रिवाल्वर और कारतूस चोरी होने की बात पता चलने पर उसने इस बात की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी.इस घटना की जानकारी सार्वजनिक होने के बाद पुलिस दल में हड़कंप मच गया.इसके बाद जाँच के लिए पहुंचे दल ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो नीलेश पर शक हुआ.इसके बाद उससे पूछताछ की गई.पूछताछ में नीलेश ने कर्ज से परेशान होकर साहूकार को धाक ज़माने के लिए ऐसा किये जाने की बात स्वीकार की.उसने बताया की उसने रिवाल्वर और कारतूस सिविल लाइंस स्थित एक जगह में रखा हुआ है.जिसे बाद में जब्त कर लिया गया.और आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया.