logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: कोंदुर्ली के ग्रामीणों का सरपंच के खिलाफ आमरण अनशन, पुराने स्थान पर नया ग्राम पंचायत भवन बनाने की मांग


भंडारा: जिले के पवनी तहसील की कोंदुर्ली में ग्रामीणों ने नई जगह पर ग्राम पंचायत भवन के निर्माण के विरोध में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की है. ग्रामीणों की मांग है कि भवन पुराने स्थान पर बनाया जाना चाहिए।  

कोंदुर्ली ग्राम पंचायत ने नई इमारत बनाने का फैसला किया है। लेकिन इस नई बिल्डिंग का निर्माण पुरानी जगह की बजाय कहीं और किया जा रहा है। ग्रामीण इस निर्माण के विरोध में हैं। उनकी मांग है कि भवन का निर्माण पुरानी जगह पर किया जाना चाहिए. किंतु सरपंच द्वारा ग्रामीणों की बात नहीं मानने पर ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है.

इस भूख हड़ताल के दौरान एक महिला की हालत बिगड़ गई और उसे रातोरात पवनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ग्रामीणों का कहना है कि जब तक ग्राम पंचायत पुरानी जगह पर निर्माण शुरू नहीं कराती, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।