logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

ग्राम पंचायत के चुनाव में महिला प्रत्याशी ने ऐसा क्या किया की चर्चा में है


भंडारा : जिले में ग्राम पंचायत चुनाव की सरगर्मी शुरू हो गई है और प्रचार चरम पर पहुंच गया है.18 दिसंबर को मतदान होगा। चुनाव में वोटरों को रिझाने के लिए प्रत्याशी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है.प्रत्याशी द्वारा चुनाव प्रचार का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसकी चर्चा पुरे भंडारा जिले में हुई है. सरपंच पद के चुनाव में खड़ी एक महिला प्रत्याशी द्वारा दिए गए कर्तव्य बोध  के दावे के साथ किये गए  ऐलान की चर्चा पूरे जिले में हो रही है.
भंडारा जिले की  पावनी तालुका के सोमनाला गांव की सरपंच पद की उम्मीदवार छब्बू वंजारी ने 100 रुपये के स्टांप पेपर पर अपना घोषणा पत्र लिखा है. इतना ही नहीं, इसे उन्होंने नोटरी भी किया गया है। ऐसे सरकारी दस्तावेज पर इस सरकारी घोषणा की जिले में जोरदार चर्चा हो रही है। छबू वंजारी बीएससी, एमएसडब्ल्यू पढ़ी हैं। वह 18 दिसंबर को होने वाली 8 सदस्यीय सोमनाला ग्राम पंचायत का चुनाव लड़ रही  हैं। गांव में दिग्गज स्थानीय नेता भी चुनाव में खड़े हैं, इसलिए उन्होंने अपना घोषणापत्र अलग अंदाज में जारी किया है. 1200 की आबादी के मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए 100 स्टांप पेपर पर  उन्होंने कहा है कि अगर वह निर्वाचित होती हैं तो यह वह अपने  घोषणापत्र को लागू करने के लिए बाध्यकारी होंगी।