logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

महिलाएं अन्याय और अत्याचार बर्दाश्त न करें पुलिस को दें सूचना: मतानी


  • पुलिस अधिक्षक का दुर्गा मंडप चिचाल में सद्भावना दौरा

अड्याल चिचाल. सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव महिला मंडल चिचाल के सद्भावना दौरे के दौरान पुलिस अधीक्षक लोहित मतानी ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे बलात्कार, अपहरण, छेडछाड और अन्य गंभीर अपराधों की सूचना छिपाकर न रखते हुए पुलिस को दी जानी चाहिए. उनका निवारण किया जाएगा. गांव के अवैध कारोबारियों की गोपनीय सूचना सीधे पुलिस अधीक्षक को दी जाए. त्योहारों, उत्सवों और चुनावों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखी जाए. मतानी ने देवी दुर्गा की प्रतिमा की पूजा की और मंडल की ओर से मतानी का शॉल एवं श्रीफल देकर सत्कार किया गया.

इस अवसर पर पूर्व उपसभापति शिवशंकर मुंगाटे,पोलीस उपनिरीक्षक हरिचंद्र इंगोले, सरपंच लोपमुद्रा वैरागडे, नरेंद्र बिलवणे, प्रकाश हातेल, सोमा लोहकर, मंजुषा गभणे, मंडल के अध्यक्ष लक्ष्मी कामथे, शालू मुकूर्णे, शांतकला मोरे, रेखा नागपूरे, साया हातेल और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. संचालन एवं आभार सोमा लोहकर ने माना.