logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: 90 साल की अपाहिज वृध्दा को दिनदहाड़े लूटा


बुलढाणा: जिले के अंढेरा पुलिस थाना अंतर्गत के ग्राम शिवणी अरमाल में एक आरोपी ने दिनदहाड़े एक 90 साल की अपाहिज वृध्दा के घर में घुसकर उसके गहने लूट लिए। मिली जानकारी के अनुसार शिवनी आरमाल निवासी रवि आरमाल किसी काम से बाहर गांव गए थे। इस दौरान घर में उनकी 90 साल की माताजी गोदावरी आरमाल अकेली थी। 

पिछले कई सालों से गोदावरी के हाथ व पैर काम नहीं करते है। यह बात परिसर में सभी जानते है। घर में कोई नहीं इस बात की जानकारी मिलने के बाद गांव के ही निवासी आरोपी नाना सोनपसारे ने घर में प्रवेश कर वृद्ध गोदावरी को गले में पहने सोने के गहनों की मांग की। 

गहने देने से इंकार करने पर आरोपी ने गोदावरी का मुंह एक हाथ से दबाया व दूसरे हाथ से गले में पहने गहने छीन लिए। शाम को जब रवि घर आया तो वृद्धा ने आपबीती सुनाई। इस सिलसिले में रवि आरमाल की शिकायत पर आरोपी नाना सोनपसारे के खिलाफ अंढेरा पुलिस में मामला दर्ज किया गया।