logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Buldhana

चिखली शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष पर पत्नी को पेट्रोल डालकर जान से मारने का गंभीर आरोप, चिखली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज


बुलढाणा: चिखली शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष विशाल काकड़े पर उनकी पत्नी ने चौंकाने वाला आरोप लगाते हुए चिखली पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। उनकी पत्नी ने पेट्रोल डालकर जान से मारने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। 

जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक कांग्रेस अध्यक्ष और पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि काकड़े ने कथित रूप से पेट्रोल डालकर पत्नी को जलाने की कोशिश की। उनकी पत्नी ने किसी तरह अपनी जान बचाई और सीधे पुलिस थाने पहुंची।

चिखली पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच जारी है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। विशाल काकड़े को कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल बोंद्रे का करीबी माना जाता है। पीड़िता के पिता ने अपनी बेटी को न्याय दिलाने की मांग की है।