logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Buldhana

Buldhana: खामगांव मंडी समिति में बड़ा राजनीतिक उलटफेर! अध्यक्ष सुभाष पेसोडे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास, अजित पवार गुट को बड़ा झटका


बुलढाणा: बुलढाणा जिले की खामगांव कृषि उपज मंडी समिति में बड़ा राजनीतिक उलटफेर दर्ज देखने को मिला। अध्यक्ष सुभाष पेसोडे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भारी मतों से पारित होने के बाद मंडी के सत्ता समीकरण बदल गए हैं। इस घटनाक्रम ने जिले की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।

विदर्भ की सबसे महत्वपूर्ण मंडी समितियों में गिनी जाने वाली खामगांव कृषि उपज मंडी समिति में वर्षों बाद बड़ा राजनीतिक तख्तापलट हुआ। लंबे समय से प्रभाव रखने वाले पूर्व विधायक राणा दिलीप कुमार सानंद के गुट ने अध्यक्ष सुभाष पेसोडे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया, जिसे 18 में से 12 निदेशकों का समर्थन मिला। सिर्फ एक निदेशक ने पेसोडे के पक्ष में वोट दिया। भारी मतों से पारित प्रस्ताव के बाद पेसोडे को इस्तीफा देना पड़ा।

इस सत्ता परिवर्तन में स्वाभिमानी परिवर्तन पैनल और भाजपा निदेशकों की संयुक्त भूमिका महत्वपूर्ण रही। बदलाव के इस फैसले ने सीधे-सीधे राकांपा अजित पवार गुट को बड़ा राजनीतिक झटका दिया है। मंडी परिसर में पूरे घटनाक्रम को लेकर दिनभर हलचल रही, वहीं विपक्षी खेमे में खुलकर खुशी मनाई गई।