logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Buldhana

Buldhana: चिखली तहसील कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की ट्रेन से गिरकर हुई मृत्यु, मुंबई से चिखली लौटते समय कसारा घाट पर हुई घटना


बुलढाणा: बुलढाणा जिले की चिखली तहसील में एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में चिखली तहसील कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और चिखली कृषि उपज मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र भुसारी की ट्रेन से गिरकर मृत्यु हो गई।

मुंबई से चिखली लौटते समय कसारा घाट पर ट्रेन से गिरकर उनकी मृत्यु हो गई। भुसारी को इलाज के लिए नासिक के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी जान बच नहीं पाई।

उनके आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया जा रहा है। चिखली तहसील में शोक की लहर दौड़ गई है। डॉ भुसारी का निधन कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है।