महिला आरक्षण कानून को समर्थन देने महाराष्ट्र विधान मंडल का एक दिवसीय विशेष सत्र, मई महीने के पहले हफ्ते में होगा आयोजित!
मुंबई/नागपुर: महिला आरक्षण कानून को समर्थन देने के लिए महाराष्ट्र विधान मंडल का एक दिवस्य विशेष अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। मई के शुरुआती सप्ताह में होने वाले इस सत्र में महिला आरक्षण कानून को लेकर व्यापक चर्चा होगी, जहां सभी दलों के विधायक अपने-अपने विचार और पक्ष सदन में रखेंगे।
मोदी सरकार ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए नारी वंदन कनून में संशोधन कानून पेश किया था। हालांकि, विपक्ष के विरोध करने और लोकसभा में बहुमत नहीं होने के कारण यह गिर गया। विधेयक के गिरने के बाद भाजपा शाषित राज्यों में एक दिन का विशेष सत्र बुलाकर कानून को अपन समर्थन दिया जा रहा है।
इसी क्रम में मई महीने में महाराष्ट्र विधानमंडल का विशेष सत्र का आयोजन होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महीने के पहले हफ्ते में यह विशेष सत्र बुलाया जा सकता है। इस दौरान महिला आरक्षण कानून को लेकर व्यापक चर्चा होगी, जहां सभी दलों के विधायक अपने-अपने विचार और पक्ष सदन में रखेंगे।
admin
News Admin