logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

विधान परिषद् चुनाव: भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी, विदर्भ से संजय भेंडे होंगे प्रत्याशी: देखें पूरी लिस्ट


नागपुर: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव (Maharashtra Legislative Council Elections) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta party) ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने पांच सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है, जिसमें नागपुर सीट से संजय भेंडे (Sanjay Bhende) को मौका दिया गया है।  

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन से ठीक दो दिन पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने पांच सीटों के साथ एक उपचुनाव सीट के लिए भी प्रत्याशियों की घोषणा की है।

भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार, पार्टी ने संजय भेंडे, सुनील कर्जतकर, विवेक कोल्हे, प्रमोद जठार और माधवी नाइक को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं प्रज्ञा सातव को उपचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया है।

पोद्दार और तिवारी को झटका 
विधान परिषद् के लिए भारतीय जनता पार्टी से कई नामों की चर्चा शुरू थी। नागपुर से शहर भाजपा अध्यक्ष और पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी, वरिष्ठ नेता राजीव पोद्दार, विधायक संदीप जोशी, संजय भेंडे का काम चर्चाओं में बना हुआ था। सबसे ज्यादा चर्चा तिवारी और जोशी के नाम की चल रही थी। वहीं नगर पंचायत और नगर परिषद् चुनाव में पार्टी की जीत में अहम् भूमिका निभाने वाले पोद्दार भी टिकट के दौड़ में शामिल रहे। हालांकि, भाजपा ने सभी को झटका देते हुए भेंडे को प्रत्याशी घोषित किया। 

10 सीटों पर हो रहा चुनाव 
गौरतलब है कि राज्य की कुल 10 सीटों पर चुनाव होने हैं। इनमें महायुति नौ सीटों पर, जबकि महाविकास अघाड़ी एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा ने जहां अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है, वहीं शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। महाविकास अघाड़ी की ओर से उद्धव ठाकरे के चुनावी मैदान में उतरने की संभावना जताई जा रही है। विधानसभा में मौजूदा संख्या बल को देखते हुए महायुति के उम्मीदवारों की जीत निश्चित है।