logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

आंबेडकरवादी विचार बनाम बाबा की भक्ति: पूर्व जस्टिस भूषण गवई पर श्याम मानव का प्रहार, मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार


नागपुर/अमरावती: महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति (Indian Superstition Eradication Committee) के अध्यक्ष श्याम मानव (Shyam Manav) पर तीखा हमला बोलते हुए उनकी आलोचना को सिरे से खारिज कर दिया है। धुले दौरे के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, "श्याम मानव आजकल केवल चर्चा में बने रहने और पब्लिसिटी पाने के लिए कुछ भी बयानबाजी करते हैं।"

दरअसल, पूर्व न्यायमूर्ति भूषण गवई (Formar CJI Bhushan Gawai) द्वारा बागेश्वर बाबा (धीरेंद्र शास्त्री) से मुलाकात करने पर श्याम मानव ने आपत्ति जताई थी, जिस पर पलटवार करते हुए फडणवीस ने कहा कि भूषण गवई को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर (Dr. Babasaheb Ambedkar) का नाम लेने से रोकने वाले श्याम मानव आखिर कौन होते हैं? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि श्याम मानव कोई 'सर्टिफिकेट' बांटने वाले अधिकारी नहीं हैं और चूंकि आजकल उन्हें कोई पूछ नहीं रहा है, इसलिए वे प्रसिद्धी पाने के लिए रोज नए विवाद खड़े कर रहे हैं।

गौरतलब है कि, अमरावती में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान श्याम मानव ने न्यायमूर्ति भूषण गवई पर कड़ा प्रहार किया था। मानव ने कहा था कि जब उन्होंने भूषण गवई को धीरेंद्र शास्त्री के चरणों में नतमस्तक होते देखा, तो उन्हें गहरा धक्का लगा। उन्होंने सीधे शब्दों में कहा था कि जो व्यक्ति खुद को अंबेडकरवादी विचारधारा का बताता है, वह अगर किसी बाबा का आशीर्वाद ले रहा है, तो उसने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का नाम लेने का नैतिक अधिकार खो दिया है। श्याम मानव के इसी बयान को मुख्यमंत्री फडणवीस ने गैर-जरूरी बताते हुए यह स्पष्ट किया कि किसी की व्यक्तिगत श्रद्धा पर सवाल उठाना केवल सुर्खियों में रहने का एक जरिया मात्र है।