logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

'वो सी-ग्रेड की पॉपुलर हीरोइन, हम तो उनके लिए चिल्लर ही हैं', वडेट्टीवार का नवनीत राणा पर विवादित टिप्पणी


अमरावती: अमरावती की पूर्व सांसद नवनीत राणा (Navneet Rana) और कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार (Vijay Wadttiwar) के बीच जुबानी जंग अब और तेज हो गई है। नवनीत राणा द्वारा की गई एक टिप्पणी का जवाब देते हुए वडेट्टीवार ने बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया और राणा के फिल्मी करियर को लेकर उन पर तंज कस्ते हुए राणा को सी ग्रेड फिल्मो (C-Grade Films) की हीरोइन बता दिया। कांग्रेस नेता द्वारा राणा पर की गई इस विवादित टिप्पणी से राज्य में नया विवाद को जन्म दे दिया है। 

"हम चिल्लर ही सही, क्योंकि वो महान हैं"
नवनीत राणा के बयान पर पलटवार करते हुए विजय वडेट्टीवार ने कहा, "नवनीत राणा हमें 'चिल्लर' (छोटा) ही समझती हैं, क्योंकि उनके लिए प्रधानमंत्री मोदी ही 'ठोक' (बड़े) हैं। चिल्लर और ठोक की इस भाषा में हम चिल्लर ही सही। वो कितनी महान हैं, यह सब जानते हैं क्योंकि वो एक सी-ग्रेड की पॉपुलर हीरोइन रही हैं।" वडेट्टीवार ने आगे कहा कि "वे पर्दे की 'तारांकित' कलाकार हैं, इसलिए उनकी नजर में हम जैसे जमीनी लोग चिल्लर ही रहेंगे।"

सांप वाले बयान पर भी घेरा
राजनीति में चल रहे 'सांप' और 'जहर' के विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए वडेट्टीवार ने राणा के ज्ञान पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "हरा सांप बिना जहर का होता है, वह कभी जहरीला नहीं होता। जो 'गवार्या' (धूल जैसे मटमैले) रंग के सांप होते हैं, वे असली जहरीले होते हैं। उन्हें थोड़ा अध्ययन कर लेना चाहिए, तब उन्हें सही जवाब मिल जाएगा।"

महिला आरक्षण के बाद नया विवाद 
देश भर में महिला आरक्षण विधेयक के गिरने के बाद से भाजपा लगातार कांग्रेस और उसके नेताओ को घेर रही है। भाजपा नेता हो या केंद्र सहित भाजपा शाषित राज्यों के मुख्यमंत्री सभी कांग्रेस को महिला विरोधी होने का आरोप लगा रहे हैं। इन्हीं आरोपों के बीच कांग्रेस नेता वडेट्टीवार द्वारा राणा को लेकर की गई इस टिप्पणी ने नए विवाद को जन्म दे दिया है। अब यह देखना होगा कि, राणा और भाजपा कांग्रेस नेता को क्या जवाब देते हैं।