logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gondia

Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव”


गोंदिया: डी-लिमिटेशन के मुद्दे पर कांग्रेस अब आक्रामक हो गई है। नारी शक्ति विधेयक का कांग्रेस द्वारा कोई विरोध नहीं होने के बावजूद बीजेपी नेताओं पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया गया है। कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि पहले खुद अध्ययन करें, फिर बयान दें।

केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में नारी शक्ति विधेयक पेश किए जाने के बाद विपक्ष ने डी-लिमिटेशन का मुद्दा उठाया था। लेकिन कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी इस मुद्दे को तोड़-मरोड़कर जनता के बीच फेक नैरेटिव फैला रही है।

डी-लिमिटेशन की प्रक्रिया से संसदीय क्षेत्रों की सीमाओं में बदलाव हो सकता है, जिससे कुछ क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कम होने की आशंका है। इसी कारण स्थानीय स्तर पर नाराजगी भी बढ़ रही है। कांग्रेस ने साफ किया है कि “डी-लिमिटेशन का हम विरोध करते हैं”, और इसी मुद्दे पर सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया गया है।

वहीं, बीजेपी द्वारा फैलाए जा रहे कथित फेक नैरेटिव के खिलाफ कांग्रेस ने जल्द ही सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। ऐसे में आने वाले समय में यह मुद्दा और गर्माने के संकेत हैं।