"परिवार की महिलाओं को सत्ता, आम महिलाओं के हक़ का विरोध", केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों को घेरा
नागपुर: केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। गुरुवार को प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता में पाटिल ने विपक्ष को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि जो पार्टियां अपने ही परिवार की महिलाओं को सांसद बनाती रही हैं, वही आम महिलाओं को अधिकार देने वाले कानूनों का विरोध करती हैं। पाटिल ने कहा कि आने वाले समय में देश की महिलाएं ऐसी पार्टियों को करारा जवाब देंगी और उन्हें सबक सिखाएंगी।
admin
News Admin