logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

राणा बनाम वडेट्टीवार: 'सी-ग्रेड' अभिनेत्री की टिप्पणी पर भड़के रवि राणा, बोले- पगार से ज्यादा न बोले कांग्रेस नेता


अमरावती: महाराष्ट्र की राजनीति में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जारी जुबानी जंग अब निजी मर्यादाओं को लांघने लगी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार द्वारा नवनीत राणा के फिल्मी करियर को लेकर की गई 'सी-ग्रेड' वाली टिप्पणी ने राज्य में एक नया सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। इस पर पलटवार करते हुए विधायक रवि राणा ने वडेट्टीवार को अपनी हद में रहने की सख्त हिदायत दी है।

क्या कहा था वडेट्टीवार ने? 
मीडिया से बात करते हुए विजय वडेट्टीवार ने नवनीत राणा पर तीखा तंज कसा था। उन्होंने कहा ,"नवनीत राणा प्रधानमंत्री मोदी को 'थोक' समझती हैं, इसलिए हम जैसे लोग उन्हें 'चिल्लर' लगते हैं। नवनीत राणा 'सी-ग्रेड' फिल्मों की मशहूर हीरोइन रही हैं, इसलिए वे तो 'ग्रेट' ही होंगी। वे पर्दे का चमकता सितारा हैं, इसीलिए हमारे जैसे लोग उनकी नजर में चिल्लर ही हैं।"

रवि राणा का जोरदार पलटवार
अपनी पत्नी पर हुई इस टिप्पणी से आगबबूला हुए रवि राणा ने वडेट्टीवार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा ,"किसी महिला के बारे में इस तरह की ओछी भाषा का प्रयोग करना महाराष्ट्र की संस्कृति नहीं है। वडेट्टीवार अपनी राजनीतिक मर्यादा भूल रहे हैं। वडेट्टीवार को अपनी लेवल के हिसाब से रहना चाहिए। जितनी सैलरी मिलती है, उतना ही बोलना चाहिए। फालतू की बयानबाजी करके उन्हें अपना कचरा नहीं करवाना चाहिए।"

विदर्भ की राजनीति में उबाल
इस विवाद ने विदर्भ के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। रवि राणा ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक जीवन में महिलाओं का सम्मान जरूरी है, लेकिन वडेट्टीवार केवल सुर्खियां बटोरने के लिए स्तरहीन भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चुनाव के करीब आते ही इस तरह की व्यक्तिगत बयानबाजी आने वाले दिनों में और तेज हो सकती है, जिससे विदर्भ का सियासी पारा और बढ़ना तय है।