logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana Bus Accident: घटनास्थल पर पहुंचे CM शिंदे और DCM फडणवीस, बोले- दोबारा न हो ये सरकार सुनिश्चित करेगी


बुलढाणा: जिले के सिंदखेड राजा में आज बड़ी दुर्घटना हो गई। जहां एक निजी ट्रेवल्स की बस पलट गई और इसमें आग लग गई। इस हादसे में बस में सवार 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, वहीं आठ लोग घायल हो गए। वहीं इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हादसे वाली जगह पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राहत और बचाव कार्य का जायजा लिया। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि,"आज का हादसा बेहद दुर्भगयपूर्ण है। ये दोबारा न हो ये सरकार सुनिश्चित करेगी।

अपने इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री इस हादसे में बचे घायलों से मिलने अस्पताल भी पहुंचे। जहां उन्होंने उनका हालचाल जाना। इस दौरान मंत्री संदीपन भुमरे, बुलढाणा के सांसद प्रतापराव जाधव, सहित भाजपा और शिवसेना के विधायक और नेता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा, "यह बेहद ह्रदय विदारक घटना है। घटना के बाद से हमने जिला प्रशासन और पुलिस कर्मियों को बचाव कार्य शुरू करने का आदेश दिया था। हालांकि, बस का दरवाजा बंद होने के कारण दुर्भगया से बहुत से लोग बच नहीं पाए, अगर दरवाजा खुल जाता तो अन्य लोगों को भी बचाया जा सकता था। घायलों का इलाज शुरू है, उन सभी को अच्छा इलाज मिले इसकी व्यवस्था राज्य सरकार ने की है।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "समृद्धि महामार्ग पर आज तक जितने भी हादसे हुए हैं, उसमें अधिकतर मानवीय गलतियों के कारण हुए हैं। लेकिन अब ये चलेगा नहीं। हर जान कीमती होती है। इसलिए सरकार ने बेहद गंभीरता से इसे लिया है।" उन्होंने कहा, "इन दुर्घटनाओं को रोकने और भविष्य में ऐसा हादसा न हो इसको लेकर हर जरूरी उपाय उठाये जायेंगे।"

वहीं वाहनों के ओवरस्पीड के सवाल पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "यात्रियों की जिम्मेदारी वाहन चालक और कंपनी की होती है। इसलिए जो नियम बनायें गए हैं, उसका पालन करना चाहिए। लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि, कई मामलो में इसका पालन नहीं होते दिखाई दे रहा है। इस पर रोक लगाने के लिए कई उपाय किये गए हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग नियमों को तोड़ते हुए दिख रहेहैं है। इसको देखते हुए और जरुरी कदम उठाए जायेंगे।"  

देखें फूल वीडियो: