logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: किसान ने जहर खाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास, प्रशासन में मचा हड़कंप


बुलढाणा: बाढ़ सहित अन्य समस्यों से जूझ रहे किसानों का साबरा टूटता जारहा है। परेशान किसान लगातार बड़ा कदम उठा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को संग्रामपुर तहसील से सामने आया। जहां एक किसान ने तहसील कार्यालय में आत्महत्या करने का प्रयास किया। किसान का नाम दत्ता इंगले है, वह तहसील के निवाणा गांव का रहने वाला है। इस घटना से जिले के साथ प्रशासनिक तंत्र में भी हड़कंप मच गया है।

जिले में लगातार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। पीड़ित लगातार सरकार से सहायता की मांग कर रहे हैं। लेकिन तय समय पर सहायता नहीं मिली। इसी से पीड़ित किसान आज संग्रामपुर तहसीलदार के कक्ष में पहुंचा और अचानक अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने की कोशिश की। किसान के यह करते देख वहां मौजूद लोगों ने सही समय पर किसान को पकड़ लिया, इससे एक बड़ा अनर्थ टल गया।

इसके बाद तहसीलदार के कमरे में बैठकर इंगले सचमुच खूब रोये। उन्होंने जोर-जोर से चिल्लाते हुए भारी बारिश से हुए नुकसान की जानकारी दी। बताया जाता है कि इससे उपजे आक्रोश के कारण पदाधिकारी व जन प्रतिनिधि खेत में हुई क्षति का निरीक्षण करने ही नहीं आये। इसी बीच पता चला कि इस घटना से जिले के किसानों के सब्र का बांध टूट गया। कल, बुलढाणा के जिला मुख्यालय, जिला कचेरी क्षेत्र में एक किसान ने जहर खा लिया। जिला कृषि अधीक्षक कार्यालय में एक और किसान ने आत्मदाह का प्रयास किया।