logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: बुलढाणा जिले में बालापुर के पास सड़क हादसे में 2 की मौत, दो घायल


बुलढाणा: बुलढाणा जिले के बालापुर-शेगांव रोड पर दो बाइक और बोलेरो पिकअप के बीच टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. वहीं, पिकअप वैन असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी.

इस दुर्घटना में अकोला जिले के डोंगरगांव के मूल निवासी और वर्तमान में शेगांव में रहने वाले प्रवीण नेमाडे और बुलढाणा जिले के संग्रामपुर के प्रमोद चोपड़े की मौके पर ही मौत हो गई. अन्य दो घायलों को तुरंत अकोला जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका इलाज चल रहा है.

इस घटना से बुलढाणा जिले में मातम पसर गया है. मृतक वीण नेमाडे शेगांव के संत गजानन महाराज कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में कार्यरत थे.

घटना के कारण यहां कुछ देर के लिए जाम लग गया, लेकिन बालापुर पुलिस ने यातायात सुचारू कर दिया है. बालापुर पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है.