logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

चिखली में बारातियों से भरी बस में लगी आग, बस और सामान जलकर खाक, कोई हताहत नहीं


बुलढाणा: बुलढाणा जिले के चिखली के पास बारातियों से भरी बस में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि जब बस में आग लगी तब सभी बाराती चाय पीने के लिए बस से नीचे उतरे हुए थे, जिससे कोई जीवित हानि नहीं हुई। लेकिन बारातियों का पूरा सामान और बस जलकर खाक हो गई। 

बुलढाणा जिले में एक बार फिर से बर्निंग बस जैसी घटना की पुर्नावृति हुई है। चिखली के पास मेहकर फाटा में खड़ी बस में अचानक से भीषण आग लग गई। ये बस बारातियों को लेकर वापस बुलढाणा लौट रही थी तभी ये हादसा हुआ। 

बुलढाणा जिले से एक बारात चंद्रपुर गई थी। वहां शादी की रस्म निभाने के बाद सभी बाराती वापस बस से बुलढाणा जिले में लौट रहे थे।  इसी दौरान रात में सभी बाराती बुलढाणा शहर से कुछ दूर पहले मेहकर फाटा के पास थोड़ी देर के लिए रुके थे। सभी चाय पी रहे थे, तभी अचानक से बस में आग लग गई और कोई कुछ समझ पाता तबतक पूरी बस जलने लगी।  

ऐसा अनुमान है की इस निजी लग्जरी बस में शार्ट सर्किट से आग लगी होगी। इस आग में बारातियों का पूरा सामान और बस पूरी तरह से जलकर बर्बाद हो गया। बाद में दमकल कर्मियों की मदद से बस की आग बुझाई गई।