logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: विशेष पुलिस महानिरीक्षक जयंत नाइक नावरे ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा


बुलढाणा: महाराष्ट्र सहित विदर्भ में बारिश के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित है. अधिकतर जिलों से खेतों, घरों में पानी, सड़कें बंद और बाढ़ जैसे हालातों की खबरें हैं. हर जगह प्रशासन और बचाव कार्य शुरू है. कई जगह स्थिति सामान्य हो गई है और कई जगहें अभी भी जलमग्न हैं.  

वहीं, बुलढाणा जिले में भी भारी बारिश के कारण जलगांव जामोद और संग्रामपुर तहसील को काफी नुकसान हुआ है. इसी के चलते बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण करने हेतु अमरावती के विशेष पुलिस महानिरीक्षक जयंत नाइकनवारे ने आज बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने नागरिकों से भी बातचीत कर उनकी समस्या जानी.

निरीक्षण के पश्चात उन्होंने बुलढाणा जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और दोबारा बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर उपाय करने और सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं.